Advertisement
देवनानी ने बर्लिन मेयर कार्यालय और स्टेट असेंबली का किया अवलोकन

देवनानी ने कहा बर्लिन जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध शहर का प्रशासनिक मॉडल यह दर्शाता है कि तकनीक, नागरिक सहभागिता और पारदर्शिता के साथ एक शहर किस प्रकार भविष्य की दिशा तय कर सकता है। राजस्थान विधानसभा के लिए यह अनुभव अत्यंत प्रेरणादायी है।
इस ऐतिहासिक दौरे के माध्यम से न केवल प्रशासनिक अनुभवों का आदान-प्रदान हुआ बल्कि दो प्राचीन सभ्यताओं – भारत और जर्मनी के मध्य लोकतांत्रिक मूल्यों की साझी चेतना और संवाद की भूमि भी सशक्त हुई।
देवनानी ने बर्लिन प्रशासन को उनके सशक्त नेतृत्व और नवाचार पर आधारित प्रणाली के लिए बधाई दी और कहा कि यह यात्रा “एक विचारशील लोकतंत्र से दूसरे विचारशील लोकतंत्र की यात्रा थी, जहाँ अनुभव, संवाद और प्रेरणा का अनमोल संगम हुआ।'' इस मौके पर राजस्थान विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा भी मौजूद रहे|
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


