Devendra Shringi, CMD of Vidyut Utpadan Nigam, Inspects Suratgarh Thermal Power Stations-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विद्युत उत्पादन निगम के सीएमडी देवेंद्र श्रृंगी ने सूरतगढ़ थर्मल के विद्युतगृहों का निरीक्षण किया

khaskhabar.com: सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 6:14 PM (IST)
विद्युत उत्पादन निगम के सीएमडी देवेंद्र श्रृंगी ने सूरतगढ़ थर्मल के विद्युतगृहों का निरीक्षण किया
-सूरतगढ़ की कुल 2820 मेगावाट की सभी इकाइयों के निर्बाध संचालन के निर्देश दिए जयपुर। राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक देवेंद्र श्रृंगी ने सूरतगढ़ सुपरक्रिटिकल और सूरतगढ़ थर्मल पॉवर स्टेशन की 2820 मेगावाट क्षमता की सभी उत्पादन इकाइयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों, अभियंताओं एवं कर्मचारियों को सभी इकाइयों का कुशल एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करते हुए अधिकतम उपलब्धता के साथ विद्युत उत्पादन करने के निर्देश दिए। देवेन्द्र श्रृंगी ने आगामी रबी सीजन में बिजली की संभावित बढ़ती मांग को देखते हुए सूरतगढ़ थर्मल की सभी इकाइयों से निर्बाध एवं सुचारु विद्युत उत्पादन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने विद्युतगृहों में कोयले की उपलब्धता, वर्तमान स्टॉक एवं आपूर्ति व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को पर्याप्त कोयला भंडार बनाए रखने और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि विद्युत उत्पादन पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़े। इस दौरान उन्होंने विद्युतगृहों के कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।
अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने सूरतगढ विद्युतगृह़ में स्थापित की जा रही 2x125 मेगावाट ऑवर क्षमता की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (BESS) परियोजना का भी निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने तथा इसे निर्धारित समय-सीमा (दिसम्बर 2026) से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली के माध्यम से पीक आवर्स के दौरान प्रदेश को अधिक विद्युत उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
सीएमडी देवेन्द्र श्रृंगी के निरीक्षण के दौरान सूरतगढ़ थर्मल के मुख्य अभियंता राकेश शर्मा, सूरतगढ़ सुपरक्रिटिकल के प्लान्ट हेड पुरूषोत्तम धारीवाल, दोनों तापीय विद्युत गृहों के अतिरिक्त मुख्य अभियंता एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर वर्तमान विद्युत उत्पादन की स्थिति, कोयला आपूर्ति, इकाइयों के अनुरक्षण तथा आगामी कार्ययोजना के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। प्रदेश की विद्युत आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सभी इकाइयों से अधिकतम दक्षता के साथ विद्युत उत्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्बाध विद्युत उत्पादन एवं संयंत्रों के बेहतर संचालन को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement