Development Schemes Review Meeting Held-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

khaskhabar.com: बुधवार, 19 मार्च 2025 7:56 PM (IST)
विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित
नीमराना। विकास अधिकारी ओमप्रकाश निर्मल द्वारा ग्राम विकास अधिकारीयो एवं कनिष्ठ सहायको की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम पंचायतो में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गयी। नीमराना पंचायत समिति सभागार में विकास अधिकारी ओमप्रकाश निर्मल द्वारा ग्राम विकास अधिकारीयो एवं कनिष्ठ सहायको की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम पंचायतो में संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे नरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधान मंत्री आवास, सम्पर्क पोर्टल, स्वामित्व योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भौतिक सत्यापन, जी पी डी पी -2025-26 , जल संचय जल भागीदारी सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गयी। विकास अधिकारी द्वारा सभी ग्राम विकास अधिकारी को निर्देश दिए गए कि जल संचय जल भागीदारी योजना में कार्यों को पोर्टल पर अपलोड करें तथा जिन ग्राम पंचायतों द्वारा अभी तक जी पी डी पी अपलोड नहीं की है,वे आगामी दो दिवस में अपलोड करें। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के जिन लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन नहीं हुआ है, उन सभी का 31 मार्च से पहले रजिस्ट्रेशन किया जाना सुनिश्चित करें तथा संपर्क पोर्टल पर लंबित परिवादो का निर्धारित अवधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाना सुनिश्चित करें। स्वामित्व योजना में मैप -1 का कार्य पूर्ण करे तथा SOI जयपुर में जमा करवाया जाना सुनिश्चित करें । विकास अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायतों में सांसद कोटे एवं विधायक कोटे से स्वीकृत कार्यों एवं टीएफसी, एस एफ सी योजना में स्वीकृत कार्यों को भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में सहायक अभियंता नरेंद्र शर्मा, सहायक विकास अधिकारी रामहंस गुर्जर, राजेश पंवार, कनिष्ठ तकनीकी सहायक सुरेन्द्र चौधरी, मुकेश चौधरी, सहायक लेखाधिकारी आदित्य यादव, रामरतन, राजपाल, जगदीश, ग्राम विकास अधिकारी महावीर प्रसाद यादव, नितिन चौधरी, अंकित यादव, गजराज यादव, कमलेश सैनी, राहुल चौहान , उमेश यादव, कनिष्ठ सहायक अजय कौशिक, अल्का मीणा, अजीत कौर , किरण शर्मा, सहित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement