Development projects in Sursagar: MLA Devendra Joshi inaugurates and dedicates projects worth ₹3.9 crore-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुरसागर में विकास कार्यों की सौगात, विधायक देवेंद्र जोशी ने किए ₹3.9 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण

khaskhabar.com: शनिवार, 27 सितम्बर 2025 7:24 PM (IST)
सुरसागर में विकास कार्यों की सौगात, विधायक देवेंद्र जोशी ने किए ₹3.9 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण
जोधपुर। सुरसागर विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र जोशी ने क्षेत्रवासियों को विकास की बड़ी सौगात देते हुए लगभग ₹3.9 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण किया। वार्ड सं. 29, 30, 31 दक्षिण में ₹1.25 करोड़ की लागत से सीवरेज एवं सीसी सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत की गई, जबकि वार्ड सं. 33 दक्षिण में ₹55 लाख की लागत से काजरी मेन गेट से मिल्कमेन कॉलोनी चौराहे तक इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने तथा ₹1.5 करोड़ की लागत से मिल्कमेन कॉलोनी काजरी दीवार से गली नं. 1 से 15 तक सीसी सड़क व इंटरलॉकिंग टाइल्स कार्य का शुभारंभ किया गया। साथ ही ₹60 लाख की लागत से पूर्ण हुए मिल्कमेन कॉलोनी गली नं. 6 के सीसी सड़क कार्य का लोकार्पण भी किया गया। इस अवसर पर विधायक जोशी ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास हेतु वे लगातार प्रयासरत हैं और नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर उपमहापौर नगर निगम दक्षिण किषन लढ्ढ़ा, पूर्व मंडी चेयरमैन महेन्द्र मेघवाल, मण्डल अध्यक्ष सुरेष मेघवाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्याम सुन्दर गौड, पार्षद धनष्याम भाटी, पार्षद मोहित ओझा, पार्षद अमरलाल वर्गी उपस्थित रहें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement