Devasthan Minister unveiled the statue of Lord Ram in Takhatgarh of Pali district-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देवस्थान मंत्री ने किया पाली जिले के तखतगढ़ में भगवान राम की मूर्ति का अनावरण

khaskhabar.com: सोमवार, 22 जनवरी 2024 8:17 PM (IST)
देवस्थान मंत्री ने किया पाली जिले के तखतगढ़ में भगवान राम की मूर्ति का अनावरण
जयपुर । पशुपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने पाली जिले के तखतगढ़ में जालौर चौराहे पर श्रीराम की आदमकद मूर्ति का सोमवार को अनावरण किया। नगर पालिक के तत्वावधान में आयोजित प्रतिष्ठा कार्यकर्म में कुमावत ने कहा कि देश ही नहीं विदेशों मे भी अयोध्या राम मंदिर प्रतिष्ठा म्होत्स्व की धूम हैं। भगवान राम हमारे आराध्य हैं। जब जब धर्म की हानि हुई भगवान ने प्रकट होकर धर्म की रक्षा की और अधर्मियों का नाश किया। आज भारत मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल के दौरान अयोध्या में राम का भव्य मंदिर बना हैं पूरा देश राममय हो गया। हर शहर, गांव में राम की महिमा गाई जा रही हैं। राम आदर्श एवं आज्ञाकारी पुरूष थे। हमें भी भगवान राम के आदर्शों का पालन कर धर्म, संस्कृति की रक्षा करते हुए उनके दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए। भारत का महत्व दुनिया में बढ़ गया हैं। उन्होंने मूर्ति के अनावरण से पूर्व यज्ञ में आहुतियां दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement