नई दिल्ली। हैती के पश्चिमी तटों पर समुद्री तूफान मैथ्यू पहुंच चुका है
जिसकी वजह से वहां मूसलाधार बारिश हो रही है, समुद्र में लहरें उठ रही हैं
और हवाएं 230 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। कई तटीय इलाके
एक मीटर तक पानी में डूब गए हैं। हाल के वर्षो में आए अटलांटिक तूफानों में
से यह सबसे शक्तिशाली समुद्री तूफान है।