हैती दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक है और कई निवासी बाढ संभावित
क्षेत्रों में रहते हैं। हैती के दक्षिणी तटीय इलाकों में कई घरों की छतें
उड गई हैं। हैती के अंतरिम राष्ट्रपति जोकोलर्म प्रीवर्त का कहना है कि कई
लोगों की जान जा चुकी हैं। ये लोग समुद्र में गए हुए थे, कई लोग लापता हैं,
इन लोगों ने अलर्ट की अनदेखी की थी।
मैथ्यू के उत्तर की ओर बढने पर कुछ इलाकों में करीब 102 सेंटीमीटर तक की
बारिश हो सकती हैं, जिससे भूस्खलन और बाढ की संभावना बन गई है। हैती में
दोनों हवाई अड्डों को बंद कर दिया गया है।