अजमेर। शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी शनिवार को अजमेर प्रवास पर रहे। जहां उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र में करोड़ों के विकास कार्यों का शुभारम्भ किया। शिक्षा राज्यमंत्री देवनानी ने राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत 90 लाख की लागत से तीन स्कुलों में बनने वाले कक्षा कक्षों की नींव रखी। इस मौके पर शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि सरकारी स्कूलों में बढ़ते नामांकन के बीच कमरे कम पड़ने लगे हैं। ऐसे में सावित्री स्कूल में करीब 30 लाख की लागत से, मिरशाहाली स्कूल में 32 लाख और कोटड़ा राजकीय विद्यालय में साढ़े सोलह लाख के विकास कार्यों की नींव रखी गई है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अजमेर के शहरी क्षेत्र के 10 स्कूलों को आदर्श स्कूल बनाया जाएगा। जिसमें एक सावित्री स्कूल भी शामिल है। उन्होंने बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में साढ़े तीन लाख बालिकाओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दिए जाने की बात भी कही।