Dev Harshing fair will be celebrated on April 9-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

9 अप्रैल को मनाया जाएगा देव हरशिंग मेला

khaskhabar.com: शुक्रवार, 31 मार्च 2017 12:08 PM (IST)
9 अप्रैल को मनाया जाएगा देव हरशिंग मेला
शिमला। देवभूमि चनावग का पारंपरिक देव हरशिंग मेला 9 अप्रैल को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।यह जानकारी ग्राम पंचायत चनावग प्रधान सुनीता हरनोट ने दी। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय इस उत्सव में माता भीमा काली गानवी, देव हरशिंग चनावग, देव कुरगण कराडाघाट और देव कुरगण संघोई पधार कर लोगों को अपना शुभ आशीर्वाद प्रदान करेंगे। लोगों की परंपरा, संस्कृति व आस्था से जुड़े इस उत्सव के पहले दिन 8 अप्रैल को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कई नामी पहाड़ी कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। पंचायत प्रधान ने बताया कि मेले में देव नृत्य, रस्साकस्सी, मटका फोड़, म्यूजिकल चेयर व ताश इत्यादि खेलों के साथ विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां भी लगाई जाएगी। मेले के अवसर पर लोक उत्सव से जुड़ी स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा। मेला कमेटी की कार्यवाहक अध्यक्ष व ग्राम पंचायत चनावग सुनीता हरनोट ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे इस पारंपरिक उत्सव में बढ-चढ कर भाग लें।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement