Derived from members of the sect awareness rally-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डेरा सच्चा सौदा के सदस्यों से निकाली जनजागरण रैली

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 दिसम्बर 2016 6:47 PM (IST)
डेरा सच्चा सौदा के सदस्यों से निकाली जनजागरण रैली
अलवर। डेरा सच्चा सौदा मिशन से जुड़े सदस्यों ने शुक्रवार को शहर में जनजागरण रैली निकाली। स्कीम एक स्थित राम वाटिका पार्क से यह रैली आरंभ हुई और शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए कपंनी बाग पहुंचकर सम्पन्न हुई। रैली के माध्यम से आमजन को नशे एवं सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया गया। रैली में विभिन्न क्षेत्रों से मिशन के सदस्य शामिल हुए। रैली में काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी। रैली में शामिल सदस्य नशे के खिलाफ विभिन्न नारे लगाते हुए सडक़ों से जब निकल रहे थे, तब नागरिकों को ध्यान उनकी ओर खींचा चला जाता। डेरा सच्चा सौदा मिशन से यहां काफी सख्ंया में लोग जुड़े हुए है। मिशन की ओर से यहां पहले सफाई के भी बड़े कार्यक्रम हो चुके है। पूरे शहर की एक साथ हजारों सदस्यों ने मिलकर सफाई का अभियान भी यहां चलाया गया।

[@ चाचा भतीजे की लड़ाई में किसी को टिकट,किसी को मंत्री पद]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement