सिरसा। एक तरफ जहां नोटबंदी के बाद बिजली बिल भरने वाले लोगों की लाइन देखने को मिल रही हैै। वहीं दूसरी ओर नोटबंदी के बाद सरकारी कर्मचारी चांदी कूटने में लगे है। बताया जा रहा है कि बिजली का बिल भरने वाले सभी उपभोक्ता पांच सौ और एक हजार के नोट नहीं दे रहे। लेकिन बिजली कर्मचारी दूसरे नोटों को भी पांच सौ और एक हजार से बदल रहे हैं। स्थानीय निवासी ने नोटों को बदलने की पूरी वीडियो क्लिप बनाते हुए इसे सार्वजनिक भी किया है और बिजली कर्मचारियों पर बिल जमा करने के लिए आ रहे नोटों को अपने स्तर पर बदलने का भी आरोप लगाया। उन्होंने बिल जमा केंद्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की।
1000 के नोट चलन से बाहर,जानिए कुछ ख़ास बातें