Deoli to Kotdi Shyam Padyatra will leave on Saturday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देवली से कोटड़ी श्याम पदयात्रा शनिवार को जाएगी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 01 अगस्त 2025 7:08 PM (IST)
देवली से कोटड़ी श्याम पदयात्रा शनिवार को जाएगी
टोंक। स्थानीय श्रीचारभुजा कोटड़ी पदयात्रा मंडल के तत्वाधान में 26वीं पदयात्रा 2 अगस्त को देवली से रवाना होगी। इस पदयात्रा में दर्जनों पदयात्री शामिल होंगे। पदयात्रा से जुड़े सुनील कुमावत ने बताया कि यह यात्रा देवली में चारभुजानाथ मंदिर अग्रवाल धर्मशाला से पूजा अर्चना के बाद रवाना होगी। जिसका पहला विश्राम 2 अगस्त को जहाजपुर, दूसरा पड़ाव 3 अगस्त को रोपा और तीसरा पड़ाव बिरधोल में 4 अगस्त को होगा। पदयात्रा से एक दिन पहले शुक्रवार को तैयारी की गई और भगवान चारभुजानाथ का रथ तैयार किया गया। कुमावत ने बताया कि पदयात्रा की ओर से 5 अगस्त को श्रीचारभुजानाथ कोटडी पदयात्रा मंडल के अध्यक्ष रामेश्वर दीया की अगुवाई में मंदिर पर ध्वज अर्पित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement