deoband mentioned as deobrind in bjp mla brijesh singhs victory Posters-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

BJP विधायक ने पोस्टरों में बदल दिया अपने विधानसभा क्षेत्र का नाम

khaskhabar.com: बुधवार, 22 मार्च 2017 10:44 AM (IST)
BJP विधायक ने पोस्टरों में बदल दिया अपने विधानसभा क्षेत्र का नाम
देवबंद। यूपी में रिकॉर्ड जीत के साथ बीजेपी नेता बृजेश सिंह अपने शहर का नाम बदलने में लग गए हैं। गौरतलब है कि बृजेश सिंह ने पहले भी अपने शहर का नाम बदलने की मांग की थी। अब जीत के धन्यवाद वाले पोस्टरों में बृजेश सिंह ने खुद ही अपने शहर का नाम बदल दिया। गौरतलब है कि बीजेपी नेता बृजेश सिंह देवबंद सीट से विधायक हैं। हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में बृजेश सिंह ने बीएसपी उम्मीदवार माजिद अली को 29,415 वोटों से हराया था। गौरतलब है कि देवबंद मुस्लिम बहुल इलाका है। यहां की आबादी का 65 फीसदी हिस्सा मुस्लिम है। इसके बावजूद उन्होनें बीएसपी के मुस्लिम प्रत्याशी के खिलाफ रिकॉर्ड जीत दर्ज की। इस बारे में बृजेश सिंह का कहना है कि मुस्लिम महिलाओं ने तीन तलाक पर बीजेपी के रुख का समर्थन करते हुए उन्हें वोट दिया।

पोस्टरों में बदला शहर का नाम:

ज्ञातव्य है कि बृजेश सिंह ने जीतने के बाद देवबंद का नाम बदलकर देववृंद रखने की मांग की थी। अब बृजेश सिंह ने अपने जीत के पोस्टरों में अपने शहर का नाम बदलकर देववृंद रख दिया है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement