Dengue-Mellaria spreading in Delhi, 97 cases of dengue registered so far -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिल्ली में डेंगू-मेलरिया पसार रहे पांव, अब तक डेंगू के 97 मामले दर्ज

khaskhabar.com: मंगलवार, 31 अगस्त 2021 5:05 PM (IST)
दिल्ली में डेंगू-मेलरिया पसार रहे पांव, अब तक डेंगू के 97 मामले दर्ज
नई दिल्ली। दिल्ली में एक तरफ कोरोना के मामले कम हुए तो बढ़ती बारिश के कारण मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बड़ गया है। पिछले एक हफ्ते में मच्छरजनित बीमारियों के ही 27 मरीज सामने आए हैं। हालांकि इस साल डेंगू के कुल मरीजों का आंकड़ा 97 है, तो वहीं मलेरिया के 45 और चिकनगुनिया के 26 हो गए हैं। निगम की ताजा रिपोर्ट के अनुसार पिछले एक हफ्ते में डेंगू के 15, मलेरिया के 9 तो चिकनगुनिया के 3 मरीज मामले सामने आए हैं। रिपोट एक अनुसार, दक्षिणि निगम क्षेत्र में मच्छर जनित बीमारियों का सबसे ज्यादा फैलाव देखने को मिल रहा। डेंगू, मलेरिया और चिकगुनिया के कुल मरीजों में से अधिक्तर मरीज दक्षिणी निगम क्षेत्र से हैं। डेंगू के कुल 97 मरीजों में दक्षिणी निगम क्षेत्र में 33 मरीज सामने आए हैं। जिसमें उत्तरी निगम क्षेत्र में 10 और पूर्वी निगम क्षेत्र में 12 मरीजों के मामले दर्ज किए गए हैं।
हालांकि नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) क्षेत्र में 5, दिल्ली कैंट में 1 मरीज तो वहीं 36 मरीजों के पते की पुष्टि नहीं हो सकी है।
साथ ही मलेरिया के कुल 45 मरीजों में से दक्षिणी निगम क्षेत्र में 13 मरीज हैं। पूर्वी निगम में उत्तरी निगम क्षेत्र में 8 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। जबकि 15 मरीजों के पते की पुष्टि नहीं हुई है।
इसके अलावा चिकगुनिया के कुल 26 मरीजों में से 8 मरीज दक्षिणी निगम क्षेत्र से हैं। उत्तरी निगम क्षेत्र से 3 और पूर्वी निगम 1 मरीज की पुष्टि हुई है। एनडीएमसी क्षेत्र से एक मरीज सामने आ चुके हैं। इसमें भी 13 मरीजों के पते की पुष्टि नहीं हुई है।
दरअसल इस बार दिल्ली में बारिश तेज होने के कारण दक्षिणि, उत्तरी और पूर्वी निगमों में मच्छरों की ब्रीडिंग मिलने पर चालान किया जा रहा है तो वहीं कई लोगों को लीगल नोटिस भी जारी किये जा चुके हैं।
यदि इसके बाद भी किसी घर में डेंगू या मलेरिया मच्छरों की ब्रीडिंग पाई जाती है, तो उसके खिलाफ निगम के अधिकारियों ने एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी हुई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement