Dengue is rampant in Kanpur, ADM City came reeling-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कानपुर में डेंगू हुआ बेलगाम, एडीएम सिटी भी आए चपेट में

khaskhabar.com: गुरुवार, 06 अक्टूबर 2016 12:29 PM (IST)
कानपुर में डेंगू हुआ बेलगाम, एडीएम
सिटी भी आए चपेट में
कानपुर। शहर में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रामीणों व शहरी लोगों के बाद अब जिला प्रशासन के अधिकारी भी इसकी जद में आने लगे है। एडीएम सिटी की जाँच में डेंगू की पुष्टि हुई है, जिससे स्वास्थ्य व नगर निगम के अफसरों की बेचैनी को बड़ा दिया है। एडीएम सिटी अविनाश सिंह को माइक्रो बायोलाजी की देर शाम आई जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। इसके साथ ही नगर निगम का स्वास्थ्य महकमा भी एडीएम सिटी की आई रिपोर्ट से सकते में है। आनन फानन निगम के कर्मियों ने देर रात फाफिंग की और साफ - सफाई दुरुस्त कराई। माइक्रोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अतुल गर्ग ने बताया कि एडीएम सिटी की जाँच रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। उन्हें आराम के साथ उपचार शुरू कर दिया गया है। बताते चलें कि जिले में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि स्वास्थ्य विभाग अभी भी इन मौतों को डेंगू से ना होनी की बात कह रहा है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement