demonstration on related salary discrepancies in 123 prisons of the state-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रदेश की 123 जेलों में वेतन विसंगतियों को लेकर प्रदर्शन

khaskhabar.com: बुधवार, 21 जून 2017 3:46 PM (IST)
प्रदेश की 123 जेलों में वेतन विसंगतियों को लेकर प्रदर्शन
जयपुर। राजस्थान सरकार द्वारा सेंट्रल जेलों में कार्यरत पुलिसकर्मियों की वेतन विसंगतियों की मांग को पूरा नहीं करने के कारण बुधवार को प्रदेशभर की जेलों में मैस का बहिष्कार कर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया को ज्ञापन सौंपकर सुनवाई करने का मांग पत्र सौंपा। आपको बता दें कि सेंट्रल जेलों में कार्य करने वाले व्यक्तियों को 19 सौ रुपए का ग्रेड पे दिए जाता है, लेकिन पुलिस विभाग में कार्यरत व्यक्तियों को 25 सौ रुपए का ग्रेड पे दिया जाता है। यह ग्रेड पे 1998 तक सभी विभागों को एक जैसा मिलता था, लेकिन उसके बाद से केंद्र सरकार ने राज्य सरकार से मिले प्रस्ताव के बाद सेंट्रल जेल और वायरलैस विभाग का ग्रेड पे नहीं बढ़ पाया था। इसके बाद साल 2008 में वायरलैस में विरोध प्रदर्शन करने के बाद ग्रेड पे बढ़वा लिया, लेकिन सेंट्रल जेल का ग्रेड पे नहीं बढऩे के कारण पिछले कई महीनों से विरोध प्रदर्शन चल रहा है। वहीं कुछ लाभ न मिलने के कारण कई व्यक्तियों ने जेल विभाग को छोडक़र पुलिस विभाग में नौकरी ज्वाइन की है। प्रदेश की छोटी बड़ी कुल 123 जेलों में इस समय 36 हजार से ज्यादा कैदी बंद हैं। आगे तस्वीरों में देखें...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/10
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement