Demonstration of farmers in Karnal at SDM office on 5th May-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

5 मई को किसानों का एसडीएम ऑफिस पर धरना प्रदर्शन

khaskhabar.com: शनिवार, 22 अप्रैल 2017 10:40 PM (IST)
5 मई को किसानों का एसडीएम ऑफिस पर धरना प्रदर्शन
करनाल। भारतीय किसान यूनियन की आज एक अहम मीटिंग डिगर माजरा रोड पर स्थित कार्यालय में हुई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष रत्न मान ने शिरकत की। मंच का संचालन किसान यूनियन के हलका अध्यक्ष विनोद राणा ने किया। इस मीटिंग के दौरान दर्जन भर सदस्यों ने जेपी शेखपुरा की अगुवाई में सदस्यता ग्रहण की। मीटिंग को सम्बोधित करते हुए रत्न मान ने कहा कि 5 मई को हल्का स्तर पर किसान और मजदूर को पूर्ण रूप से कर्ज मुक्त करवाने के लिए और गेंहू की फसल के दौरान जिन किसानों के खेतों को आग ने लील लिया, उस किसान को 40,000 हज़ार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिलाने के लिए घरौंडा SDM को ज्ञापन देने को कहा। मान ने कहा कि 5 तारीख को हल्का के सेंकडो किसान अपने ट्रेक्टरों के साथ पहले हर्बल पार्क में इकट्ठे होंगे उसके बाद सरकार को जागते हुए और किसानों की सुरक्षा के लिए SDM ऑफिस पहुँच कर धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा 1 तारीख को 4 कॉलनियो द्वारा नाले पर सड़क बनाने के लिए चल रहे आंदोलन में SDM के घेराव वाली घोषणा का किसान युनयन ने समर्थन करते हुए -चढ़ कर भाग लेने को कहा। इस दौरान कर्मबीर पानू, सत्यवीर तोमर, जिला अध्यक्ष बाबु राम बडसल जिला प्रवक्ता सुरेंद्र सांगवान, कुलदीप सन्धु, महताब कादयान, सुरेंद्र बेनीवाल, शेरू विग, योगेंद्र शर्मा, हर्षित जयहिन्द, विशाल सैनी, प्रेम डिगमाजरा, जसवीर राणा, संदीप राणा, रामसिंग धनेत्र, अंकुश शर्मा मीटिंग में शामिल रहे ।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement