Demonstration of BJP MPs against Ashok Gehlot government-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा सांसदों का प्रदर्शन

khaskhabar.com: सोमवार, 24 जुलाई 2023 10:45 AM (IST)
अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा सांसदों का प्रदर्शन
नई दिल्ली। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा ने प्रदेश से लेकर दिल्ली के संसद भवन तक अपना अभियान तेज कर दिया है। गहलोत सरकार के खिलाफ लगातार मोर्चा खोले हुए राजस्थान भाजपा के सांसदों ने प्रदेश में दलितों और महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे आरोपों और अत्याचारों का आरोप लगाते हुए सोमवार को भी संसद भवन परिसर में स्थित गांधी मूर्ति पर गहलोत सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के कई अन्य राज्यों के सांसद भी उनके साथ गहलोत सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। आपको बता दें कि, महिलाओं की सुरक्षा के मसले पर जहां कांग्रेस ने अन्य विपक्षी दलों को साथ लेकर मणिपुर मामले में एनडीए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। वहीं भाजपा भी लगातार राजस्थान, पश्चिम बंगाल और बिहार जैसे राज्यों में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध का मसला उठा रही है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement