Advertisement
बेटी से रेप करने वाले पिता को फांसी की मांग को लेकर प्रदर्शन

उल्लेखनीय है कि पिता ने अपनी ही 12 साल की बेटी के साथ में बलात्कार किया। तब आरोपी की पत्नी अपने पीहर गई थी तो पीछे से पिता ने घर में अपनी बेटी को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, पिता ने बेटी के साथ दुष्कर्म करते हुए का वीडियो भी बनाया। बच्चे जब पिता का मोबाइल लेकर उसमें सेव वीडियो देख रहे थे, तब उन्हें पिता का अपनी बेटी के साथ रेप का वीडियो भी देखने को मिला गया और उन्होंने अपनी मां और मामा को यह बात बताई। जिसके बाद पीड़िता की मां ने अपने पति के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया और कहा कि ऐसे व्यक्ति को फांसी होनी चाहिए और यह समाज में रहने लायक नहीं है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया था, जो अदालत के निर्देश पर जेल में है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
उदयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


