demonetisation effect: NPAs of banks increased by 56.4 percent Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोटबंदी के चलते बैकों के NPA में हुई 56.4 फीसदी की वृदि्ध!

khaskhabar.com: सोमवार, 20 फ़रवरी 2017 10:54 PM (IST)
नोटबंदी के चलते बैकों के NPA में हुई 56.4 फीसदी की वृदि्ध!
एक अ्रग्रेजी अखबार में छपी खबर के अनुसार आरबीआई ने बैंकों के एनपीए कम करने को लेकर कई तरह की योजनाएं भी जारी की थी लेकिन इसके बाद भी पीएसयू बैंकों के बैड लोन्स 11 फीसदी पर बरकरार हैं। स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। वहीं दिसंबर 2016 के आंकडों के मुताबिक देश के सरकारी और प्राइवेट बैंकों के एनपीए 697,409 करोड रूपये के हैं। आरबीआई ने बैंकों को एनपीए-बैड लोन्स को लेकर अपनी बैलेंसशीट्स मार्च 2017 तक खत्म करने की समय सीमा दी थी लेकिन शायद ही बैंक इस समय सीमा के अंदर अपना काम पूरा कर सकें। कहा जा रहा है कि नोटबंदी से बैकों पर बैड लोन्स को रिकवर करने का दबाव बढ गया है। एसबीआई के एनपीए 2016 के सितंबर क्वार्टर में 1.06 लाख करोड थे जो बढकर 1.08 लाख करोड हो गए। गौरतलब है कि देश के 5 नामी बैंकों के एनपीए का रेशो 15 फीसदी से ज्यादा हो गया है जो किसी भी लिहाज से अच्छा नहीं। इन 5 बैकों में इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, यूनाइटिड बैंक, आईडीबीआई और बैंक ऑफ महाराष्ट्र है।

[# फलों से मिठाईयां बनाने के गुर सीख रहीं महिलाए्ं]

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement