Demanded with merchants to stop adulteration of adulterated milk and accessories-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मिलावटी नकली दूघ और सामान की बिक्री को रोकने के लिए व्यापारियों का साथ मांगा

khaskhabar.com: बुधवार, 22 अगस्त 2018 10:23 PM (IST)
मिलावटी नकली दूघ और सामान की बिक्री को रोकने के लिए व्यापारियों का साथ मांगा
चंडीगढ़। राज्य में नकली दूध और ऐसे दूध से बनी वस्तुओं की एक बड़ी बरामदगी से चिंतित होकर कमिश्नर फूड एंड ड्रग ऐडमिनस्ट्रेशन (सी.एफ.डी.ए) पंजाब, काहन सिंह पन्नू ने डिप्टी कमीश्नरों को पत्र लिखकर राज्य में दूध और दूध पदार्थों से सम्बन्धित व्यापारियों को इस मुहिम में शामिल करने का सुझाव दिया। मिलावटखोरी के विरुद्ध आने वाले समय में भी इसी तरह छापेमारियां जारी रखने की सलाह देते हुए उन्होंने डिप्टी कमीश्नरों को अनुरोध किया कि वह मिठाई बेचने वालों, केटरिंग कंपनियों, होटल,रेस्तराओं और ढाबा मालिकों और फूड सेफ्टी के अधिकारियों, डेरी विकास विभाग और पुलिस के सहयोग से मिलावटी और नकली दूध और ऐसे दूध से बनी वस्तुओं की खऱीद-बिक्री और इसके हानिकारक प्रभावों संबंधी मीटिगें करके जागरूकता लाई जाये।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement