Delphic State Games to begin in January 2023 in each state-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रत्येक राज्य में जनवरी, 2023 से डेल्फिक स्टेट गेम्स की शुरूआत होगी

khaskhabar.com: रविवार, 10 जुलाई 2022 08:56 AM (IST)
प्रत्येक राज्य में जनवरी, 2023 से डेल्फिक स्टेट गेम्स की शुरूआत होगी
जयपुर । इंडियन डेल्फिक काउंसिल एण्ड इंटरनेशनल डेल्फिक काउंसिल का चेप्टर डेलिफक काउंसिल ऑफ राजस्थान का एक वर्ष पूरा होने पर इंटरनेशनल वेबिनार का शनिवार को आयोजन किया गया। इंडियन डेल्फिक काउंसिल के सचिव आईएएस शांतनु अग्रहारी ने बताया गया कि वर्ष, 2023 में डेल्फिक नेशनल गेम्स का आयोजन किया जाएगा तथा जनवरी, 2023 से डेल्फिक के स्टेट गेम्स की शुरूआत होगी। वेबिनार में वक्ताओं ने डेल्फिक की गतिविधियों को बढ़ाने पर चर्चा की। डेल्फिक कौंसिल ऑफ राजस्थान की अध्यक्ष आईएएस श्रीमती श्रेया गुहा ने बताया कि कौंसिल द्वारा डेल्फिक डायलॉग की सीरीज डीसीआर /1 रू द रोड अहेड के तहत ऑनलाइन इंटरनेशनल वेबिनार का आयोजन किया गया। इंटरनेशनल डेल्फिक कौंसिल के अध्यक्ष जे. क्रिस्चियन बी क्रिश्च ने टेक्नोलॉजी और रिसर्च के जरिए डेल्फिक मूवमेंट को बढ़ावा देने का आह्वान करते हुए राजस्थान डेल्फिक काउंसिल की ओर से पिछले एक वर्ष में की गई गतिविधियों के लिए श्रीमती श्रेया गुहा, रमेश प्रसन्ना, जितेंद्र कुमार सोनी सहित राजस्थान टीम को साधुवाद दिया। इससे पूर्व राजस्थान डेल्फिक काउंसिल की अध्यक्ष श्रीमती श्रेया गुहा ने अब तक की यात्रा का जिक्र किया जबकि महासचिव जितेंद्र कुमार सोनी ने अपने-अपने विचार रखते हुए डेल्फिक मूवमेंट की दिशा पर विस्तृत चर्चा की। महासचिव रमेश प्रसन्ना ने विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से युवाओं को मूवमेंट से जोड़ने पर जोर दिया। विधि सहायक रोबर्टा विलियम्स ने डेल्फिक मूवमेंटरू बिल्डिंग एट न्यू होम पर उद्बोधन दिया जबकि इंडियन डेल्फिक कौंसिल के अध्यक्ष एनएन पांडेय, महासचिव शांतनु अग्रहरी ने भी अपने विचार रखे।
डेल्फिक कौंसिल ऑफ राजस्थान कि श्रीमती क्षिप्रा शर्मा ने अतिथियों का परिचय दिया जबकि कार्यकारी सदस्य फुरकान खान ने ओपन हाउस डिस्कशन का संचालन किया। गौरतलब है कि डेल्फिक कौंसिल ऑफ राजस्थान कला को प्रोत्साहित व संरक्षण करने में एक प्लेटफोर्म की तरह कार्य कर रहा है जिससे न केवल विलुप्त होती कलाओं को आधार मिलेगा बल्कि नई पीढ़ी के लिए कला आधार सेतु भी बनेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement