Delhi Police books ex-BJP MLA for raping daughter-in-law-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Delhi: पूर्व भाजपा विधायक के खिलाफ बहू से दुष्कर्म करने का आरोप, पुलिस में मामला दर्ज

khaskhabar.com: शनिवार, 10 अगस्त 2019 1:21 PM (IST)
Delhi: पूर्व भाजपा विधायक के खिलाफ बहू से दुष्कर्म करने का आरोप, पुलिस में मामला दर्ज
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस (Delhi Police ) ने भाजपा (BJP) के पूर्व विधायक मनोज शौकीन (Manoj Shaukin) के खिलाफ 31 दिसंबर 2018 और इसी साल एक जनवरी की मध्य रात्रि को कथित रूप से बंदूक की नोंक पर अपनी बहू के साथ दुष्कर्म करने और उसे धमकाने को लेकर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पीड़िता ने गुरुवार को पुलिस से शिकायत की थी कि जिसके बाद नांगलोई विधानसभा से दो बार विधायक रहे शौकीन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 31 दिसंबर 2018 को वह अपने पति, भाई और एक चचेरे भाई के साथ मायके से मीरा बाग स्थित अपने ससुराल जा रही थी। लेकिन घर जाने के बजाय उसके पति उसे पश्चिम विहार क्षेत्र में एक होटल ले गए। एफआईआर के अनुसार, जब हम होटल पहुंचे, तो नए साल का जश्न मनाने के लिए मेरे कुछ रिश्तेदार पहले से ही वहां मौजूद थे। पार्टी खत्म होने के बाद, हम रात 12.30 बजे मेरी ससुराल पहुंचे। मेरे पति अपने दोस्तों के साथ बाहर चले गए और मैं सोने चली गई। पुलिस ने कहा कि पीड़िता ने आरोप लगाया कि रात लगभग 1.30 बजे उसके ससुर ने उसे दरवाजा खोलने के लिए कहा क्योंकि वे उससे कुछ बात करना चाहते थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement