Delhi: Massive fire breaks out in Jamia Nagar metro parking, more than 90 vehicles burnt down-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिल्ली : जामिया नगर की मेट्रो पार्किंग में लगी भीषण आग, 90 से अधिक वाहन जलकर खाक

khaskhabar.com: बुधवार, 08 जून 2022 1:28 PM (IST)
दिल्ली : जामिया नगर की मेट्रो पार्किंग में लगी भीषण आग, 90 से अधिक वाहन जलकर खाक
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह जामिया नगर की मेट्रो पार्किंग में भीषण आग लगने से 10 कारों सहित 90 से अधिक वाहन जलकर खाक हो गए। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। अधिकारी ने बताया कि उन्हें दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जामिया नगर के मेन तिकोना पार्क में तड़के करीब पांच बजे आग लगने की घटना की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की 11 गाड़ियों को तत्काल सेवा में लगाया गया। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा, "आग से 10 कारों, 1 मोटरसाइकिल, 2 स्कूटी, 30 नए ई-रिक्शा, मेट्रो पार्किं ग में 50 पुराने ई-रिक्शा को नुकसान पहुंचा है।"
उन्होंने आगे कहा कि अब आग पर काबू पा लिया गया है और स्थिति अब नियंत्रण में है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement