Advertisement
दिल्ली हाईकोर्ट ने सोना मंधिरा को ट्रेडमार्क 'सोना' के इस्तेमाल से रोका

सोना मंधिरा ने अदालत में आगे कहा कि विभिन्न कंपनियों को उनके कॉपोर्रेट नाम के हिस्से के रूप में सोना शब्द का उपयोग करते हुए रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के कार्यालय में पंजीकृत किया गया है और कोई भी व्यक्ति सोना शब्द पर विशेष स्वामित्व का दावा नहीं कर सकता है।
सोना मंधिरा ने तर्क दिया कि वर्तमान मामला अनिवार्य रूप से संजय कपूर यानी सोना बीएलडब्ल्यू के अध्यक्ष संजय कपूर की बहन मंधिरा कोइराला और संजय कपूर की मां रानी कपूर के बीच एक पारिवारिक विवाद है।
स्वर्गीय सुरिंदर कपूर के बच्चे मंधिरा और संजय भाई-बहनों के बीच कानूनी लड़ाई अभी शुरू हुई है और संभावित रूप से लंबी हो सकती है। कपूर परिवार के एक करीबी सूत्र के अनुसार, संजय अपनी बहन की तेजी से बढ़ती कंपनी को ब्रांड नाम का उपयोग करने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं।
आश्चर्य की बात यह है कि संजय अपने पिता द्वारा स्थापित ब्रांड नाम 'सोना' पर विशेष अधिकार रखने का दावा करते हैं, भले ही उन्होंने निजी इक्विटी फर्म, ब्लैकस्टोन को परिवार का पूरा हिस्सा बेच दिया हो।
कोर्ट में सोना बीएलडब्ल्यू का प्रतिनिधित्व वरिष्ठ अधिवक्ता अखिल सिब्बल और राजशेखर राव ने किया।
सोना मंधिरा का प्रतिनिधित्व वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव नायर और दयान कृष्णन ने किया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


