जामिया के छात्रों की रिहाई के बाद PHQ के बाहर प्रदर्शन खत्म,यहां जानें पूरा घटनाक्रम
khaskhabar.com: सोमवार, 16 दिसम्बर 2019 08:54 AM (IST)
देर रात दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग ने
कालकाजी पुलिस स्टेशन के एसएचओ को निर्देश दिए कि वो जामिया मिलिया के
हिरासत में लिए गए छात्रों को रिहा करें। साथ ही छात्रों को इलाज के लिए
अच्छे अस्पताल में भर्ती कराएं। इसके बाद पुलिस ने हिरासत में लिए गए
जामिया के सभी 35 छात्रों को रिहा कर दिया। इसके अलावा न्यू फ्रेंड्स
कॉलोनी पुलिस स्टेशन में हिरासत में रखे गए छात्रों को भी छोड़ दिया गया।
पुलिस
के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने कई बसों में आग के हवाले कर दिया। आग
बुझाने के लिए दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं। बसों में लगी आग
बुझाने के दौरान ही प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों पर हमला कर दिया था।
इसमें एक फायरमैन को काफी चोटें आई हैं। जामिया की लाइब्रेरी में भी
तोड़-फोड़ की गई। कुछ देर अराजकता की स्थिति रहने के बाद पुलिस ने अब इलाके
में फ्लैग मार्च किया । अब हालात नियंत्रण में है। डीसीपी चिन्मय बिस्वाल
ने कहा है कि स्थिति अब नियंत्रण में है।