Delhi: Demonstration outside PHQ ended at 4 am today after the release of Jamia students Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:09 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जामिया के छात्रों की रिहाई के बाद PHQ के बाहर प्रदर्शन खत्म,यहां जानें पूरा घटनाक्रम

khaskhabar.com: सोमवार, 16 दिसम्बर 2019 08:54 AM (IST)
जामिया के छात्रों की रिहाई के बाद PHQ के बाहर प्रदर्शन खत्म,यहां जानें पूरा घटनाक्रम
घटना को राजनीति भी प्रारंभ हो गई थी। कांग्रेस ने रात 11.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार को पुलिस कार्रवाई के लिए दोषी ठहरा दिया। रात 12 बजे के करीब वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद छात्रों को समर्थन देने पुलिस हेडक्वार्टर पहुंच गए। वहीं, जामिया में हुई झड़प में साउथ ईस्ट डीसीपी चिन्मय बिस्वाल, एडिशनल डीसीपी साउथ, 2 एसीबी, 5 एसएचओ और इंसपेक्टर समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके अलावा होली फैमिली अस्पताल में कुल 51 छात्र भर्ती कराए गए थे। इनमें से 41 छात्रों को मामूली उपचार के बाद वापस भेज दिया गया है, जबकि 10 अन्य छात्र अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। जामिया में बवाल के चलते दिल्ली के 15 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए। यहां मेट्रो नहीं रोकी जा रही है। वहीं जामिया के आसपास के इलाकों में उत्पात की घटना को देखते हुए सोमवार को सभी स्कूल बंद करने के आदेश दे दिए।

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement