राजधानी के लगभग सभी इलाकों में एक्यूआई का स्तर 500 के पार बना हुआ है।
लोग का सांस लेना मुश्किल हो रहा है। हालांकि सरकार ने खूब मास्क बांटे
हैं, लेकिन वे पर्याप्त नहीं हैं। दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को 15 नवंबर तक
बंद कर दिया गया है। उधर, प्रदूषण की स्थिति पर नजर रखने वाले पैनल ईपीसीए
ने बुधवार को शुक्रवार तक फरीदाबाद, गुडग़ांव, गाजियाबाद, नोएडा,
बहादुरगढ़, भिवाड़ी, ग्रेटर नोएडा, सोनीपत और पानीपत में कोयला और अन्य
ईंधन आधारित उद्योग भी बंद रखने के निर्देश जारी किए थे।