Delhi Air pollution at dangerous level-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिल्ली में वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर

khaskhabar.com: बुधवार, 02 नवम्बर 2016 1:43 PM (IST)
दिल्ली में वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर
नई दिल्ली। दिल्ली में बुधवार को हवा की गुणवत्ता का स्तर गंभीर पाया गया, जिसके कारण दृश्यता भी प्रभावित हुई। हवा की गुणवत्ता में गिरावट का कारण पटाखों का धुआं और प्रदूषकों को फैलाने के लिए हवा की नगण्य गति है। वायु गुणवत्ता मौसम पूर्वानुमान प्रणाली और रिसर्च (सफर) के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक ने 500 के निशान को छू लिया, जो कि वायु गुणवत्ता का गंभीर स्तर है। मुंबई की हवा का स्तर अच्छे से मध्यम पाया गया। यह 200 से कम पाया गया। विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र (सीएसई) के सदस्य विवेक चटोपाध्याय ने आईएएनएस को बताया, हवा की गति शून्य है और वाहनों के प्रदूषण के अलावा पटाखों और बिजली संयंत्रों के प्रदूषण के कारण भी इसमें इजाफा हुआ है। सफर के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में अगले तीन दिनों की वायु गुणवत्ता का स्तर इतना ही गंभीर रहने का पूर्वानुमान है। यह भी पढ़े :जासूस शोएब 6 बार पाक गया,हाई कमीशन में लडकियां भेजता था! यह भी पढ़े :सबसे गहरा बोरिंग करने वाली मशीन पंजाब में लाॅन्च

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement