Advertisement
आईटीआई भवन निर्माण में खामियां उजागर, एसडीएम ने दिए सुधार के निर्देश

ब्लैक एम-सैंड के उपयोग पर जताई आपत्ति
स्थानीय लोगों ने बताया कि निर्माण कार्य में ब्लैक एम-सैंड का उपयोग किया जा रहा है, जिसमें सीमेंट मिश्रण की मात्रा अनिश्चित रहती है। इससे निर्माण की गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है। इस पर एसडीएम मीणा ने सख्ती दिखाते हुए निर्देश दिए कि भवन निर्माण में केवल व्हाइट या रेड एम-सैंड का ही उपयोग किया जाए।
कॉलम और छत की गुणवत्ता पर उठे सवाल
निरीक्षण में यह भी पाया गया कि भवन के कॉलम मानक अनुरूप नहीं हैं और नीचे की छत पर जलभराव के कारण दरारें पड़ गई हैं। इस पर एसडीएम ने कार्यकारी एजेंसी को चेतावनी देते हुए कहा कि कार्य पूर्ण तकनीकी गुणवत्ता के साथ किया जाए और सभी खामियों को तुरंत दुरुस्त किया जाए।
हर 7 दिन में मांगी रिपोर्ट
एसडीएम मीणा ने कनिष्ठ अभियंता मीठालाल मीणा को निर्देश दिए कि हर सात दिन में निर्माण की प्रगति और गुणवत्ता रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान आने वाली छोटी तकनीकी समस्याओं का भी समय पर समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी न हो।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


