Defamation Case: Arvind Kejriwal, AAP Leaders Sanjay Singh,Ashutosh, Raghav Chadha Apologise To Arun Jaitley-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मानहानि केस : केजरीवाल, संजय, आशुतोष,चड्ढा ने जेटली से मांगी माफी

khaskhabar.com: सोमवार, 02 अप्रैल 2018 2:10 PM (IST)
मानहानि केस : केजरीवाल, संजय, आशुतोष,चड्ढा ने जेटली से मांगी माफी
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजन अरविंद केजरीवाल बिक्रिम सिंह मजीठिया, नितिन गडकरी और कपिल सिब्बल के बाद अब केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को पत्र लिखकर माफी मांगी है। वित्त मंत्री अरुण जेटली की ओर से मानहानि केस का सामना कर रहे अरविंद केजरीवाल के बाद अब आप नेता राघव चड्ढा, संजय सिंह और दीपक वाजपेयी ने भी लिखित में अरुण जेटली को माफीनामा भेजा है। आपको बता दें कि इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने उनसे माफी मांगी थी, लेकिन जेटली ने यह कहते हुए इनकार कर दिया था कि संजय और आशुतोष भी माफी मांगें। चारों नेताओं ने अलग-अलग पत्र लिखकर अरुण जेटली से माफी मांगी है। हालांकि यह मामला अब और दिलचस्प मोड़ लेता दिख रहा है। सूत्रों का कहना है कि माफी के बाद भी अरुण जेटली आप नेताओं से मानहानि केस वापस लेने के मूड में नहीं हैं। अरविंद केजरीवाल ने अपने पत्र में माफी मांगते हुए कहा, मैंने आप पर डीडीसीए प्रेजिडेंट के कार्यकाल को लेकर दिसंबर, 2015 में आरोप लगाए थे। यह जानकारियां मुझे निजी तौर पर कुछ लोगों ने दी थीं। लेकिन, यह गलत थीं और किसी भी आरोप के समर्थन में सबूत नहीं मिल सके। आपको बता दें कि भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी अरविंद केजरीवाल माफी मांग चुके हैं। इससे पहले उन्होंने पंजाब के पूर्व मंत्री बीएस मजीठिया से माफी मांग ली थी। मजीठिया से माफी मांगे जाने के बाद तो खुद आप के भीतर ही घमासान मच गया था। उनके इस फैसले के विरोध में आप के पंजाब अध्यक्ष भगवंत मान ने ही इस्तीफा दे दिया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement