Deepawali craft Market closes on Sunday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दीपावली क्राफ्ट बाजार का समापन रविवार को

khaskhabar.com: शनिवार, 03 नवम्बर 2018 5:34 PM (IST)
दीपावली क्राफ्ट बाजार का समापन रविवार को
जयपुर। प्रदेश के उद्योग विभाग के उद्यम प्रोत्साहन संस्थान द्वारा जयपुर के आमेर रोड जल महल के सामने स्थित जयपुर हाट पर आयोजित दीपावली क्राफ्ट बाजार का रविवार को अंतिम दिन है। उद्योग आयुक्त डॉ. समित शर्मा ने बताया कि दीपावली के अवसर पर आयोजित 5 दिवसीय दीपावली क्राफ्ट बाजार में हस्तशिल्प उत्पाद, परिधान, बेडशीट, पूजन सामग्री, सजावटी सामान सहित अन्य वस्तुओं को जयपुरवासियों द्वारा खास पसंद किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मेले में 50 स्टॉलों में हस्तषिल्पियों के उत्पाद, मिट्टी के दीपक, सजावटी सामान आदि प्रदर्शित व बिक्री की व्यवस्था की गई है। उद्यम प्रोत्साहन संस्थान के प्रभारी और संयुक्त निदेशक उद्योग एसएस शाह ने बताया कि दीपावली क्राफ्ट मेले में ब्लू पॉटरी की आकर्षक क्राकरी, मिट्टी व ब्लू पॉटरी के पोट, सजावटी फूल, आकर्षक बांदरवाले, आर्टिफिसियल ज्वैलरी और अन्य उत्पादों को अच्छा रेस्पांस मिल रहा है। उन्होंने बताया कि क्राफ्ट मेले में ट्र्इफैड के परिधान, महिलाओं के लिए जूट के पर्स व बैग्स, पेपरमेसी के सजावटी सामान, महिलाओं के परिधान, पेंटिंग्स आदि उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही आकर्षक फूड कोर्ट में बेलपुरी, फास्टफूड आदि उपलब्ध कराए गए हैं। मेले में आने वाले अतिथियों का परंपरागत तरीके से कच्ची घोड़ी डांस आदि से स्वागत किया जा रहा है। दीपावली क्राफ्ट मेले में प्रवेश निशुल्क है। रविवार को मेले का अंतिम दिन है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement