बाड़मेर। इस दिलावली को शहर के आदर्श स्टेडियम में एक साथ दस हजार दीपक जगमगाएंगे। बाड़मेर ग्रुप फॉर पीपल्स द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। ग्रुप फॉर पीपुल्स के अध्यक्ष आजाद सिंह ने बताया कि बाड़मेर की जनता को स्वच्छता से जोडऩे के उद्देश्य से दस हजार दीप स्वच्छता के नाम जलाये जायेंगे। आदर्श स्टेडियम में दस हजार दीपदान आम जन की भागीदारी से होगा। इस कार्यक्रम को लेकर विस्त्रत रूप रेखा तैयार की जा रही है साथ ही दो शहर में स्वच्छता अभियान के तहत बाड़मेर शहर में दो हजार लोग सामूहिक श्रमदान के लिए जुटेंगे। आयुक्त श्रवण विश्नोई ने कहा कि आम जन, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी, पुलिस, स्काउट ,छात्रछात्राए, वेंडर्स,स्वयं सेवी संस्थाए सहित दो हजार से अधिक लोग श्रमदान करेंगे।