Decision to set up medical colleges in every district said CM manohar lal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हर जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का फैसला- सीएम मनोहर लाल

khaskhabar.com: मंगलवार, 07 नवम्बर 2017 5:06 PM (IST)
हर जिले में मेडिकल कॉलेज 
स्थापित करने का फैसला- सीएम मनोहर लाल
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में प्रत्येक वर्ष 2000 डॉक्टर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राज्य के प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का निर्णय लिया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह जानकारी गत देर सायं यहां आयोजित ‘डबल हैलिकल स्टेट हैल्थ अवार्ड-2017’ के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोंधित करते हुए दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट योगदान देने के लिए 50 प्रसिद्ध डॉक्टरों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों और चिकित्सा विशेषज्ञों को सम्मानित किया। श्री मनोहर लाल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा स्वास्थ्य बीमा योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि गरीब लोगों को अस्पतालों में अपना ईलाज करवाने के लिए किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि डॉक्टर का पेशा मानसिक रूप से काफी तनाव भरा रहता है, क्योंकि उन्हें 24 घंटे अपनी डयूटी करनी पड़ती है, जो एक सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार डॉक्टरों की आवश्कता पर लगातार कार्य कर रही है और यह उद्देश्य केवल नये मेडिकल कॉलेज स्थापित करके ही प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement