करनाल। मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि श्रेष्ठ भारत की कल्पना का मूल आधार नोटबंदी भी है, आने वाली श्रेष्ठ पीढ़ी के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह ऐतिहासिक फैसला लिया है। आमजन ने इस फैसले का दिल से स्वागत किया है और मोदी जी को लोग दिल से दुआएं दे रहे हैं। ओएसडी मंगलवार को कैम्प कार्यालय में जनता की शिकायतें सुन रहे थे। उन्होंने एसवाईएल विषय पर कहा कि हरियाणा की वर्षों से मांग रही है कि उसे उसके हक का पानी मिलना चाहिए। हरियाणा सरकार ने अपने पक्ष को कोर्ट में बड़ी गंभीरता से रखा। उच्च न्यायालय ने फैसला जनता के हित में सुनाया है, अगर आगे भी इसके लिए संघर्ष करना पड़ा तो जरूर करेंगे।
यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदीयह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट