कांग्रेस आलाकमान का फैसला, हुड्डा गुट ने नहीं पीटा था तंवर को
khaskhabar.com: बुधवार, 04 जनवरी 2017 8:58 PM (IST)
चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की गुटबाजी उस समय खुलकर देखने को मिली थी जब दिल्ली में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थकों के बीच हुई मारपीट हुई। इस मामले की जांच को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे की अध्यक्षता में कांग्रेस आलाकमान ने कमेटी गठित की थी। शिंदे ने अपनी रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंपी थी। इसके बाद अब कांग्रेस अध्यक्षा ने हुड्डा को क्लीन चिट दे दी है।