सोनीपत। उपायुक्त के मकरंद पांडुरंग ने कहा कि एसवाईएल पर उच्चतम न्यायालय का फैसला हरियाणा के पक्ष में आया है और सरकार अपने स्तर पर इस दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है। ऐसे में इस मुद्दे को लेकर जिला में शांति बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। पांडुरंग मंगलवार को लघु सचिवालय में जिला के सभी खाप प्रतिनिधियों व किसान संगठनों की मीटिंग को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एसवाईएल को लेकर कोई भी खाप प्रतिनिधि व किसान संगठन का पदाधिकारी कोई भी भडक़ाने वाला ब्यान न दें और न ही इस तरह की किसी गतिविधि को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि किसी एसवाईएल का पानी हरियाणा को मिले इसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा के पक्ष में फैसला दिया है। ऐसे में कई लोग बेवजह का मुद्दा बनाकर लोगों को भडक़ाने की कोशिश करने की कोशिश कर सकते हैं। पांडुरंग ने कहा कि हम सभी को इस मुद्दे को पूरी गंभीरता से लेना है और किसी भी सेवा में व्यवधान उत्पन्न नहीं होने देना। मीटिंग में सभी खाप प्रतिनिधियों व किसान संगठनों द्वारा यह विश्वास दिलवाया गया कि इस संबंध में सरकार लगातार कार्य कर रही है और सभी संगठन व खाप सरकार के साथ हैं।
यह भी पढ़े :विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग की देखें तस्वीरेंयह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी