khaskhabar.com: मंगलवार, 23 अगस्त 2016 5:41 PM (IST)
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने देवाशीष मजूमदार को एचईआरसी (हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग) में सदस्य नियुक्त किया है। हरियाणा सचिवालय में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने देवाशीष मजूमदार को शपथ दिलाई। देवाशीष का कहना है कि वे आयोग के लिए ईमानदारी से काम करेंगे। वे बिजली की दर सस्ती करने के लिए प्रयास करेंगे। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि वे करनाल जाकर तिरंगा यात्रा का समापन करेंगे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान कुछ मंत्रियों पर तिरंगे के अपमान करने के आरोप भी लगाए गए हैं, लेकिन किसी ने जानबूझ कर ऐसा नहीं किया है। अनजाने में ही कोई गलती हुई होगी।