Death warrant issue will today for nirbhaya gang rape -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Nirbhaya Gang Rape And Murder Case : डेथ वारंट पर फैसला आज, दोषी देंगे नोटिस का जवाब

khaskhabar.com: गुरुवार, 05 मार्च 2020 09:12 AM (IST)
Nirbhaya Gang Rape And Murder Case : डेथ वारंट पर फैसला आज, दोषी देंगे नोटिस का जवाब
नई दिल्ली। निर्भया गैंगरेप और मर्डर के दोषियों को फांसी देने के लिए पटियाला हाउस कोर्ट ने दोषियों और उनके वकील को नोटिस जारी कर दिया है। नया डेथ वॉरंट जारी करने के संबंध में आज फिर होगी सुनवाई। वहीं सुप्रीम कोर्ट में दोषियों को अलग-अलग फांसी देने की याचिका पर आज सुनवाई होगी। निर्भया गैंगरेप और मर्डर केस में तिहाड़ जेल ने पटियाला हाउस कोर्ट को लिखित अर्जी देकर बताया है कि पवन की दया याचिका राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खारिज कर दी है। ऐसे में 2 मार्च को डेथ वॉरंट पर लगाए गए स्टे की अब आवश्यकता नहीं हैं। निर्भया गैंगरेप और मर्डर के दोषी पवन गुप्ता की दया याचिका को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को खारिज कर दिया। पवन की दया याचिका खारिज होने के बाद नए डेथ वॉरंट के लिए दिल्ली सरकार पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची। कोर्ट ने दोषियों और उनके वकील को नोटिस जारी किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement