death of the elderly in train accident-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मालगाड़ी की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

khaskhabar.com: शनिवार, 10 दिसम्बर 2016 8:34 PM (IST)
मालगाड़ी की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
रानीवाड़ा (जालोर)। कस्बे के सांचौर मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग के समीप पटरी पार करते समय एक बुजुर्ग मालगाड़ी की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सेवाड़ा हाल रानीवाड़ा निवासी गणेशाराम दर्जी (80) शनिवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे रेलवे पटरी पार कर रहा था। इस दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से शरीर दो हिस्सों में कट गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बाद में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement