Death of both, by fire-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वफादार ब्रोनो नहीं बचा सका अपने मालिक की जान, आग से दोनों की मौत

khaskhabar.com: रविवार, 20 जनवरी 2019 4:57 PM (IST)
वफादार ब्रोनो नहीं बचा सका अपने मालिक की जान, आग से दोनों की मौत
जयपुर । राजधानी के विद्याधर नगर इलाके में एक वफादार कुत्ता आग लगने के कारण भागा नहीं, बल्कि अपने मालिक की जान बचाने में लगा रहा, लेकिन दम घुटने से मकान मालिक और वफादार कुत्ते ब्रोनो की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में तीन लोगों को बचा लिया गया। पुलिस के मुताबिक अंबाबाड़ी में दुर्गा पार्क के सामने संजीव कुमार के मकान में आग लगने से रविवार को तड़के हड़कंप मच गया। पुलिस का कहना है कि संजीव कुमार अपने पालतू कुत्ते के साथ मकान की पहली मंजिल पर सो रहे थे। जबकि उनकी पत्नी सुमन रैना, और बेटा पक्षित ग्राउंड फ्लोर के कमरे में और नौकर जयसिंह दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सो रहा था। पुलिस के मुताबिक रविवार को तड़के पहली मंजिल पर एक कमरे में भीषण आग लग गई। यह आग इतनी तेजी से फैली कि धुएं की वजह से संजीव बेहोश हो गए। आगे देखें आग की तस्वीरें

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement