Death by cutting off a train-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ट्रेन से कटा एक व्यक्ति, नहीं मिले कई अंग

khaskhabar.com: रविवार, 14 मई 2017 3:21 PM (IST)
ट्रेन से कटा एक व्यक्ति, नहीं मिले कई अंग
बीकानेर/नोखा। नोखा थाना क्षेत्र के नागौर रोड सांई मंदिर के पास रविवार को सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त के लिए प्रयास में जुटी है। पुलिस ने बताया कि मृतक ने सफेद चोला पायजामा पहना हुआ था। नोखा थाने के हैडकांस्टेबल रतनाराम ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति का शव क्षत विक्षत हो गया। यहां तक कि व्यक्ति का एक हाथ भी नहीं मिला । शव को पास के अस्पताल में रखवाया गया है। जानकारी के अनुसार मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस शिनाख्त के लिए प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement