deadbody found of a man at bisalpur in philibhit-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नहर में बहकर आया युवक का शव,पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 26 मई 2017 5:43 PM (IST)
नहर में बहकर आया युवक का शव,पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा
बीसलपुर। गांव गांगूपुर में नहर में बहकर आये अज्ञात शव को देखकर गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल शव की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पहले तो शव की शिनाख्त करने की काफी कोशिश की। लेकिन शिनाख्त न हो पाने बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र गांव गांगूपुर में नहर में बहकर आये अज्ञात शव को देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। देखते ही देखते यह घटना गांव में आग तरह फैल गई। बता दें कि जब सुबह ग्रामीण अपने अपने खेतों पर जा रहे थे। तो नहर के पुल में एक शव फंसा देखा। मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement