भरतपुर। चिकसाना थाना क्षेत्र के गांव नौगाया के कुएं में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ग्रामीणों की मदद से कुएं से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए जिला आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इस घटना को देखने के लिए घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार मथुरा गेट थाना के पक्का बाग निवासी सतीश सैनी काफी दिनों से बीमारी से परेशान था। जिसके चलते वह मानसिक रूप से भी बीमार हो गया था। दो दिन पहले मृतक सतीश अपने घर से निकल गया था, जिसका शव मंगलवार को चिकसाना थाना क्षेत्र के गांव नौगाया के एक कुएं में मिला। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है कि यह आत्महत्या है या फिर हत्या। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं
मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC