dead body found hanged on tree in forest-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जंगल में पेड़ से लटकता मिला अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव

khaskhabar.com: शनिवार, 25 नवम्बर 2017 2:48 PM (IST)
जंगल में पेड़ से लटकता मिला अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव
धर्मशाला। नूरपुर के पंजाहड़ा गांव में एक शव पेड़ से लटकता मिला है। शनिवार को जैसे ही लोगों को इस बात का पता चला अफरा तफरी मच गई। यह शव जंगल में पेड़ के लटकता हुआ पाया गया। जैसे ही लोगों को इस बात का पता चला लोगों ने इसकी सूचना तुरन्त नूरपुर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतरवाकर इसे अपने कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि नूरपुर पुलिस को सूचना मिली कि गांव के जंगल में किसी व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ है। पुलिस मौके पर गई और शव को पेड़ से उतारकर नूरपुर के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव शिनाख्त केवल सिंह उम्र 46 वर्ष गांव पंजाहड़ा के रूप में हुई है। केवल सिंह की पत्नी, 2 बेटे और एक बेटी है। आत्महत्या का अभी तक कोई भी कारण पता नहीं चला है पुलिस ने सुसाइड का मामला दर्ज कर आईपीसी 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement