Advertisement
इंटरनेशनल ट्रेड शो के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था में गड़बड़ी पर डीसीपी लाइन हाजिर, कई और पुलिसकर्मियों पर भी गिरी गाज

वहीं, बीते दिनों एक कंटेनर से प्रतिबंधित पशु के मांस को लाने और ले जाने की घटना सामने आई थी। इस मामले की जांच कर भी कड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि डीजीपी मुख्यालय और पुलिस आयुक्त द्वारा लगातार दिए गए निर्देशों एवं आदेशों का पालन नहीं करने और अनियमितता पाए जाने पर थाना प्रभारी दादरी सुजीत उपाध्याय को निलंबित किया गया है और एसीपी दादरी अमित प्रताप सिंह को लाइन हाजिर किया गया है।
इसके अलावा एक्सप्रेसवे में लगातार ड्यूटी लगाने एवं चेकिंग करने के निर्देश जारी करते हुए संयुक्त टीम बनाकर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के सभी कोल्ड स्टोरेज की जांच के लिए भी निर्देश दिया गया है। इसके साथ-साथ पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सभी पुलिस अधिकारियों के लिए कड़े दिशा निर्देश जारी किए हैं। जिसके मुताबिक किसी भी दशा में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस में इस प्रकार के व्यापार, अपराध, परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि इसी दृष्टिकोण से जनपद के सभी पुलिस उपायुक्त, पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश निर्गत किए गए हैं। साथ ही प्रतिबंधित मांस मिलने के मामले में पूरी घटना की जांच अपर पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक को दी गई है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
नोएडा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


