DC Mahavir Kaushik inspected the cleanliness system on Circular Road in Bhiwani-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डीसी महावीर कौशिक ने भिवानी में सर्कुलर रोड पर सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

khaskhabar.com: शनिवार, 31 अगस्त 2024 2:56 PM (IST)
डीसी महावीर कौशिक ने भिवानी में सर्कुलर रोड पर सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
भिवानी। डीसी महावीर कौशिक ने शनिवार को शहरी स्थानीय निकाय अधिकारियों के साथ शहर में सर्कुलर रोड पर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और अस्थाई रूप से बनाए गए कचरा पॉइंट को समाप्त करने व नियमित रूप से सफाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं से भी शहर की सफाई व्यवस्था में सहयोग करने का आह्वान किया। इसके साथ ही डीसी कौशिक ने शहर वासियों से अपील करते हुए कहा है कि वह डोर टू डोर जाने वाली नगर परिषद के टिप्पर में ही घर का कचरा डालें। इस दौरान नगर परिषद ईओ राजाराम और सफाई निरीक्षक विकास देसवाल मौजूद रहे। वहीं उपायुक्त महोदय ने सभी जिला वासियों से अपील की है कि कचरे को डोर टू डोर आने वाली नगर पालिका की गाड़ी में ही डालें और शहर को स्वच्छ बनाने के इस अभियान में सहयोग करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement