Dayashankar Singh joins BJP again-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मायावती पर अभद्र टिप्पणी करने वाले दयाशंकर सिंह की BJPमें वापसी

khaskhabar.com: रविवार, 12 मार्च 2017 5:15 PM (IST)
मायावती पर अभद्र टिप्पणी करने वाले दयाशंकर सिंह की BJPमें वापसी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भाजपा को जीत मिलते ही पार्टी ने पहला यू-टर्न ले लिया है। पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह का सियासी वनवास अब खत्म हो गया है। उनकी पत्नी स्वाति सिंह लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से चुनाव जीती हैं। स्वाति ने मुलायम सिंह के भतीजे अनुराग यादव को करीब 35 हजार मतों से हराते हुए बड़ी जीत दर्ज की है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव जीतते ही दयाशंकर सिंह को फिर से पार्टी में शामिल कर लिया है। दयाशंकर सिंह ने बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी जिसके बाद बीजेपी ने कार्रवाई करते हुए उन्हे छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया था।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement