DAV International School won the first prize at the state level-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डीएवी इंटरनेशनल स्कूल ने राज्य स्तर पर जीता प्रथम पुरस्कार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2016 4:41 PM (IST)
डीएवी इंटरनेशनल स्कूल ने राज्य स्तर पर जीता प्रथम पुरस्कार
अमृतसर। भारत विकास परिषद उत्तर, पंजाब द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय हिंदी एवं संस्कृत की राष्ट्रीय समूह गायन प्रतियोगिता में डीएवी इंटरनेशनल स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रिंसिपल अंजना गुप्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन 23 अक्टूबर को बटाला के आर.डी. खोसला डीएवी मॉडल स्कूल में करवाया गया। इसमें पंजाब भर से 8 विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। डीएवी इंटरनेशनल की ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला गुरदासपुर के डिप्टी कमिश्नर प्रदीप सभ्रबाल ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। गुप्ता ने बताया कि विद्यालय की टीम 11 नवंबर को पूना (महाराष्ट्र) में होने वाली राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। कार्यक्रम में गुप्ता ने विजेता टीम के सदस्यों तथा संगीत अध्यापकों को बधाई दी। इस उपलब्धि के लिए क्षेत्रीय निदेशिका प्रिंसिपल डॉ. नीलम कामरा तथा विद्यालय के प्रबंधक प्रिंसिपल डॉ. राजेश कुमार ने सभी को बधाई दी। यह भी पढ़े :जुर्म की दुनिया में छात्र क्यों रख रहे हैं क़दम ? आप भी पढ़ें
यह भी पढ़े :बेबुनियाद आरोपों पर टाटा सन्स ने सायरस मिस्त्री को लताडा

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement