Dausa: The code of conduct has already started being flouted-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दौसा : आचार संहिता की अभी से उड़ने लगी धज्जियां

khaskhabar.com: शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2023 6:10 PM (IST)
दौसा : आचार संहिता की अभी से उड़ने लगी धज्जियां
दौसा (ब्यूरो)। विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही जिले में लागू हुई आचार संहिता की अभी पूरी तरह पालना नहीं हो रही है। सरकारी कार्यालयों में नेताओं और जनप्रतिनिधियों के विज्ञापन धड़ल्ले से चलाए जा रहे हैं। जिला मुख्यालय के मुख्य डाकघर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की फोटो लगे सरकारी योजनाओं के विज्ञापन चल रहे हैं। इसके बावजूद अधिकारियों का इस और कोई ध्यान नहीं है। जबकि आचार संहिता लागू होने के बाद प्रशासन ने जिले में एक एसएचओ को सस्पेंड भी कर दिया है। लेकिन आचार संहिता की पालना कराने में प्रशासन पूरी तरह सक्षम नजर नहीं आ रहा है। छात्राओं को बांटी गई स्कूटी पर विधायकों के नाम लिखे हुए हैं। वहीं स्कूलों में दूध पाउडर के पैकेट पर मुख्यमंत्री के फोटो भी नहीं हटाए गए हैं। राशन किटों पर मुख्यमंत्री के खुलेआम फोटो लगे देखे जा सकते हैं। राजीव गांधी ओलंपिक ग्रामीण व शहरी खेलकूद प्रतियोगिता की टी-शर्ट पर मुख्यमंत्री के फोटो लगे हुए धड़ल्ले से देखे जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement